शिवसेना मंत्री संजय शिरसाट को आयकर विभाग का नोटिस मिला
महाराष्ट्र के समाज कल्याण मंत्री संजय शिरसाट को आयकर विभाग की नोटिस मिली है. उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जवाब देने के लिए समय मांगा गया है. हालांकि उन्होंने श्रीकांत शिंदे को नोटिस मिलने की खबरों को गलत बताया और मीडिया से ऐसी भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की है.![महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के बीच संजय शिरसाट को इनकम टैक्स का नोटिस... शिंदे के बेटे पर उठाए थे सवाल महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के बीच संजय शिरसाट को इनकम टैक्स का नोटिस... शिंदे के बेटे पर उठाए थे सवाल]()
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले शिंदे गुट के शिवसेना नेता और समाज कल्याण मंत्री संजय शिरसाट सुर्खियों में हैं. उन्हें आयकर विभाग ने नोटिस भेजी है. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद मीडिया से बात करते हुए दी है. शिरसाट ने बताया कि आयकर विभाग ने उनकी संपत्ति को लेकर सवाल उठाए हैं. 2019 और 2024 की विधानसभा चुनावों में दाखिल शपथ पत्रों में उनकी संपत्ति में वृद्धि को लेकर विभाग ने सफाई मांगी है.
शिरसाट ने कहा कि ‘मुझे आयकर विभाग से नोटिस मिली है. 2019 में मेरी संपत्ति इतनी थी और 2024 में इतनी हो गई है. इस पर सवाल उठे हैं. मैंने जवाब देने के लिए 9 तारीख तक का समय मांगा है. मैं अपने 2024 के शपथ पत्र में दी गई संपत्ति की जानकारी के आधार पर जवाब दूंगा.’

Comments are closed.