India's No.#1 Hindi News Channel

मत्स्य पालको को विविधीकरण करने एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु दिए ट्रिप्स

बलिया राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस की कार्यशाला/प्रशिक्षण मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बलिया के तत्वावधान में कार्यालय प्रागण में गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमे जनपद के आये हुये मछुआ समुदाय एवं मत्स्य पालको ने बहुताधिक संख्या में भाग लिया।श्री विकास कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य द्वारा आगन्तुको को मत्स्य पालन योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य किसान कोडिट कार्ड, एनएफडीपी रजिस्ट्रेशन, मछुआ दुर्घटना वीमा आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निजी भूमि तालाब निर्माण एवं निवेश योजना हेतु 11.00 लाख प्रति हेक्टे0 परियोजना लागत पर अनु0जाति एवं महिला वर्ग को 60 प्रतिशत एवं अन्य जाति को 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है।किसान यूनियन अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह ने मछली पालन में विविधीकरण करने एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु मत्स्य पालको को उत्साहित किया। अध्यक्ष, श्री शिवनरायण निषाद द्वारा ने बताया गया कि मछुआ समृुदाय के व्यक्ति एवं मत्स्य पालक एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रशन कराये एवं मत्स्य किसान कोडिट कार्ड बनवाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें। कार्यक्रम में श्री राधेश्याम, धीरेन्द्र राय, अशोक साहनी, लल्लन प्रसाद, शमशाद अहमद, अनिल यादव आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्री विपीन बिहारी ओझा ने किया।

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.