बलिया सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न मुकदमों से सम्बन्धित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।
बलिया पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर महोदय श्री रजनीश कुमार के कुशल नेतृत्व में भिन्न भिन्न मुकदमों मे वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीम गठित कर 03 नफर वारंटी अभियुक्त व 01 नफर वारंटी अभियुक्ता सहित कुल 04 नफर वारण्टी की गिरफ्तारी मे थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.07.2025 को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह मय हमराह का0 रविशंकर पटेल, का0 दिनेश कुमार चालक का0 गिरिजाशंकर यादव पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय CJM बलिया द्वारा जारी NBW वारंट मु0नं0-5181/22 धारा 380,411 भादवि से संबंधित 02 नफर वारण्टी 1. अजय कुमार पुत्र लालबचन उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम तेन्दुआ थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 2. मानिक राजभर पुत्र गामा राजभर उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम तेन्दुआ थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के उ0नि0 श्री शकील अहमद मय हमराह कां0 रविशंकर पटेल ,म0का0 गरिमा शुक्ला थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय CJM बलिया द्वारा जारी NBW वारंट मु0न0 1197/9 धारा 325,323,504,506 भादवि से संबंधित वारण्टी 1. श्रीमती लक्ष्मीनादेवी पत्नी स्व0 अर्जुन गुप्ता साकिन सिवांनकला थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 42 वर्ष को वारंटी अभियुक्ता के घर ग्राम सिवानकला से दबिश देकर पुलिस हिरासत में लिया गया ।
इसी क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के उ0नि0 प्रशान्त दूबे मय हमराह कां0 पंकज यादव थाना सिकन्दरपुर बलिया पुलिस टीम द्वारा एनबीडब्ल्य/82 सीआरपीसी वारंटी मा0न्यायालय CJM महोदय बलिया द्वारा द्वारा जारी NBW वारंट संबंधित मु0नं0- 1088/96 धारा 332 भादवि सरकार बनाम त्रिलोकीनाथ राय से संबंधित वारण्टी त्रिलोकीनाथ राय पुत्र स्व0 तारकेश्वर राय उर्फ तारा निवासी ग्राम लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । 03 नफर वारंटी अभियुक्त व 01 नफर वारण्टी अभियुक्ता कुल 04 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।
रिपोर्ट – नवल जी, बलिया
Comments are closed.