बारिश के पानी से लबालब था गड्ढा, गिरीं दो बहनें, एक की मौत
मध्यप्रदेश में सतना में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां खेत मे मौजूद पानी से भरे एक गड्ढे में दो मासूम गिर गईं. एक का शव बरामद कर लिया गया है, बल्कि दूसरी की तलाश जारी है.![बारिश के पानी से लबालब था गड्ढा, फिसलकर गिरीं दो मासूम बहनें, बड़ी की मौत-छोटी की तलाश जारी बारिश के पानी से लबालब था गड्ढा, फिसलकर गिरीं दो मासूम बहनें, बड़ी की मौत-छोटी की तलाश जारी]()
मध्य प्रदेश में सतना जिले के रेरुआ कला गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां दो बहनें पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं. ये गड्ढा बोरवेल के लिए खोदा गया था. इस हादसे में बड़ी बहन की मौत हो गई है, जबकि छोटी बहन की तलाश जारी है. घटना नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ गांव की है. स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक के पिता छक्कू अहिरवार करही का रहने वाला है. वह अपनी ससुराल रेरुआ कला के भटवा टोला में रहकर खेती-किसानी का काम करता था. रविवार को वह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों 12 साल की सोमवती और 8 साल की दुर्गा के साथ खेत में गया था. इसी दौरान माता-पिता खेत के काम में व्यस्त हो गए और दोनों बच्चियां खेलते-खेलते पास के खेत बंधान की ओर चली गईं. जहां पुराने बोरबेल का गड्ढा था.

Comments are closed.