बांग्लादेश में लागू हुआ तालिबानी फरमान,लड़कियों के लिए नया ड्रेस कोड जारी
बांग्लादेश भी अब तालिबान बनने की राह पर है। बांग्लादेश में महिलाओं और लड़कियों के लिए तालिबानी फरमान जारी कर दिया गया है।
ढाकाः पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेदखल होते ही अब बांग्लादेश भी तालिबान बनने की राह पर है। बांग्लादेश की महिलाओं और लड़कियों पर तालिबानी फरमान लागू किए जाने शुरू कर दिए गए हैं। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार बांग्लादेश बैंक ने महिला कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है। इसमें उनके आजादी से कपड़े पहनने पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं हैं। यह आदेश बांग्लादेश की केंद्रीय बैंक कही जाने वाली बांग्लादेश बैंक ने जारी किया है।
Comments are closed.