पुलिस की एक अक्षर की गलती से निर्दोष को बेगुनाही साबित करने में लग गये 17 साल
मैनपुरी। मैनपुरी में पुलिस की घोर लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निर्दोष व्यक्ति को पुलिस की एक अक्षर की गलती के कारण 22 दिन जेल में बिताने पड़े और 17 साल तक कोर्ट में न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ा। अब 17 साल बाद जिले की एक अदालत ने राजवीर नामक व्यक्ति को बरी कर दिया है और इस लापरवाही के लिए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।

Comments are closed.