ओवल टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत में टीम इंडिया के ‘असली योद्धा’ बने मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज दोनों टीमों के इकलौते गेंदबाज़ हैं जिन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 1,000 से ज़्यादा गेंदें फेंकी हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लिए तो दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर भारत की जीत की नींव रखी.

सिराज का कमाल
मोहम्मद सिराज दोनों टीमों के इकलौते गेंदबाज़ हैं जिन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 1,000 से ज़्यादा गेंदें फेंकी हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लिए तो दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और भारत को जीत दिला दी. उन्होंने पहली पारी के सर्वोच्च स्कोरर जैक क्रॉली को एक सुनियोजित रणनीति के साथ बेबस कर दिया. जैक क्रॉली को बोल्ड कर सिराज ने जीत की उम्मीज जगाी दी. इसके बाद दूसरी पारी में सिराज ने शुरुआती ओवर में ही दो विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया. सिराज ने आखिरी दिन पहले सेशन में मैच जीताऊ गेंदबाजी की और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सिराज ने आखिरी विकेट के रूप में गस एटकिंसन को बोल्ड कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.
सिराज बने टीम इंडिया के असली योद्धा
मोहम्मद सिराज दोनों टीमों के इकलौते गेंदबाज़ हैं जिन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 1,000 से ज़्यादा गेंदें फेंकी हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लिए तो दूसरी पारी में, उन्होंने पहली पारी के सर्वोच्च स्कोरर जैक क्रॉली को एक सुनियोजित रणनीति के साथ बेबस कर दिया. जैक क्रॉली को बोल्ड कर सिराज ने जीत की उम्मीज जगाी दी. इसके बाद दूसरी पारी में सिराज ने शुरुआती ओवर में ही दो विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया.जो रूट ने सिराज को योद्धा बताया. उन्होंने कहा, ” वह एक सच्चा योद्धा, जिसे आप अपनी टीम में चाहते हैं. वह भारत के लिए अपना सब कुछ झोंक देता है. ” भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने उनकी जोश की तारीफ की. मोर्कल ने कहा, “सिराज को भारत की जर्सी पहनना बहुत पसंद है. आप देख सकते हैं कि वह हर बार दर्शकों की ओर मुड़कर उन्हें शोर मचाने के लिए कहते थे.” साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा, “अंपायरिंग के अच्छे फैसले पर ताली बजाने में कुछ बच्चों जैसा लगता था, और अपने साथियों के विकेटों का जश्न मनाने में कुछ पवित्रता सी महसूस होती थी. ”
यादगार रही सीरीज
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी को हाल के दिनों की सबसे यादगार टेस्ट सीरीज़ में से एक माना जाएगा. इसमें ड्रामा, दिल टूटने, शानदार शतक और चौंकाने वाले उलटफेर शामिल थे. लेकिन शायद इसने हमें कुछ और भी यादगार दिया वह रहे मोहम्मद सिराज, भारतीय गेंदबाज को एक ऐसी सीरीज़ दी जिसका वो हमेशा याद रखेंगे.
Comments are closed.