BJP प्रवक्ता आरती अरुण साठे हाईकोर्ट में जज नियुक्त
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा हाल ही में अधिवक्ता आरती साठे को बॉम्बे हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश पर विवाद खड़ा हो गया. NCP(SP) नेता रोहित पवार का कहना है कि साठे बीजेपी से जुडी हैं और पार्टी की प्रवक्ता हैं. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका स्वतंत्र और निष्पक्ष होनी चाहिए.![BJP प्रवक्ता आरती अरुण साठे मुंबई हाईकोर्ट में जज नियुक्त, NCP ने कहा- न्यायपालिका में भी राजनीतिक घुसपैठ BJP प्रवक्ता आरती अरुण साठे मुंबई हाईकोर्ट में जज नियुक्त, NCP ने कहा- न्यायपालिका में भी राजनीतिक घुसपैठ]()
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में अधिवक्ता आरती साठे को बॉम्बे हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं. NCP(SP) विधायक रोहित पवार ने कहा कि न्यायपालिका स्वतंत्र और निष्पक्ष होनी चाहिए. उनका कहना है कि जिस व्यक्ति की राजनीतिक पृष्ठभूमि हो, विशेषकर जो सत्ताधारी दल से जुड़ा हो, उसकी न्यायपालिका में नियुक्ति पर जनता को शंका हो सकती है.
बता दें कि 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता साठे, अजीत भगवानराव कडेथांकर और सुशील मनोहर घोडेस्वर को बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. जिसके बाद अधिवक्ता आरती साठे के नाम को लेकर विपक्ष ने विवाद खड़ा कर दिया है.

Comments are closed.