India's No.#1 Hindi News Channel

पति गया गंगा स्नान करने, पत्नी पड़ोसी के साथ हो गई फरार

कानपुर के शिवराजपुर कस्बे की घटना है. पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी का पड़ोसी युवक से अफेयर है.पति गया गंगा स्नान करने, पत्नी पड़ोसी के साथ हो गई फरार, कैश-जेवर और बेटा भी ले गई साथ

कानपुर के शिवराजपुर कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति गंगा स्नान के लिए घर से बाहर गया था. इसी बीच, उसकी पत्नी मौका देखकर पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई. महिला अपने साथ 5 वर्षीय बेटे, कैश और कीमती जेवरात भी ले गई. पति के घर लौटने पर उसे इस घटना का पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.

घटना शिवराजपुर के वार्ड नंबर-7 की है. यहां के रहने वाले अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह गंगा स्नान के लिए निकले थे. दोपहर करीब 2 बजे जब वे घर लौटे तो घर का नजारा देखकर हैरान रह गए. उसकी पत्नी संगीता देवी और बेटा घर पर नहीं थे. अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे नकदी और जेवरात गायब थे. पूरे कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था.

पति बोला- पड़ोसी दीपक के साथ पत्नी का है अफेयर

अजय ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले किरायेदारों से पूछताछ करने पर उन्हें जानकारी मिली कि उसकी पत्नी एक बैग और बेटे के साथ 11:30 बजे के आसपास घर से निकली थी और पड़ोसी युवक दीपक उसे साथ ले गया. अजय ने यह भी बताया कि उसे पहले से शक था कि पत्नी और दीपक के बीच कुछ अनैतिक संबंध हैं. वर्ष 2019 में शादी के कुछ समय बाद ही उसने अपनी पत्नी को दीपक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद मकान बदल दिया था, लेकिन दीपक से संपर्क खत्म नहीं हुआ.

अजय ने आगे बताया कि हाल ही में उसे हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के तहत 15 लाख रुपये का मुआवजा मिला था, जिससे उसने पत्नी के लिए जेवर बनवाए थे और कुछ नकद भी घर पर रखा था. महिला वही सब कुछ साथ लेकर फरार हो गई.

कोचिंग सेंटर का संचालक है दीपक

दीपक पेशे से कोचिंग सेंटर संचालक है, जबकि उसका भाई देवकी कटियार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाता है और बड़ा भाई केसरी दिल्ली में नौकरी करता है. अजय का आरोप है कि दीपक के पूरे परिवार ने इस भगाने की योजना में भूमिका निभाई है. पुलिस ने मामले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में महिला और दीपक के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि हुई है. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.