आत्मविश्वेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से सात लोग झुलसे
वाराणसी के प्राचीन और प्रसिद्ध श्री आत्मविश्वेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आग की घटना सामने आई है.
गर्भगृह में लगी आग
वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के ब्रह्मनाल चौकी अंतर्गत प्राचीन और प्रसिद्ध श्री आत्मविश्वेश्वर शिव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम दिन यानी शनिवार की शाम गर्भगृह में हो रही सप्तऋषि आरती के दौरान आग लग गई. बताया जा रहा है कि आरती का दीपक श्रृंगार की सजावट में लगे रुई के संपर्क में आ गया और देखते ही देखते पूरे गर्भगृह में फैले रुई की वजह से आग लग गई.
65 प्रतिशत जले देवनाथ पांडे
कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर ओमप्रकाश ने बताया, मंदिर में आरती के दौरान आग में जलकर कुल 7 लोग उपचार के लिए इमरजेंसी आए थे. इनमें 9 साल का सानिध्य 25 प्रतिशत चपेट में आया है. शिवम मिश्रा, कृष्णा, सत्यम पांडे, प्रिंस पांडे, बैकुंठ नाथ मिश्रा भी आग की चपेट में आने से झुलसे हैं. देवनाथ पांडे 65% सबसे ज्यादा जले हैं.
Comments are closed.