घर में घुसकर की जबरदस्ती, 6 साल के बेटे के सामने काट डाला मां का गला
ओडिशा के नयागढ़ के फतेहगढ़ में एक महिला की उसके 6 साल के मासूम बेटे के सामने ही हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला के घर दो युवक घुसे और उससे जबरदस्ती करने लगे. जब महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसका गला काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.![ओडिशा: घर में घुसकर की जबरदस्ती, 6 साल के बेटे के सामने काट डाला मां का गला, हो गए फरार ओडिशा: घर में घुसकर की जबरदस्ती, 6 साल के बेटे के सामने काट डाला मां का गला, हो गए फरार]()
ओडिशा के नयागढ़ के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में एक 6 साल के मासूम के सामने उसकी मां की गला काटकर हत्या कर दी गई. ये घटना भापुर गांव से सामने आई, जहां 6 साल के बच्चे के सामने एक विधवा महिला को गला काटकर मार डाला. इस खौफनाक वारदात का खुलासा खुद उसी 6 साल के बेटे ने किया. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
मृतका का नाम जयंती बेहरा था. दो साल पहले उनके पति मिटू बेहरा की बिजली विभाग में काम करते समय मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद से जयंती अपनी 11 साल की बेटी और 6 साल के बेटे के साथ भापुर में किराए के मकान में रह रही थी. बताया जा रहा है कि रविवार को जयंती के पति का श्राद्ध था. इसी दिन वेदेश्वर गांव के दो युवक जयंती के घर में घुसे. वह महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे और अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगे. जब महिला ने इसका विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई.

Comments are closed.