हर घर तिरंगा अभियान: सवाईमाधोपुर में उमड़ी देशभक्ति की लहर
सवाईमाधोपुर/ अजमेर: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सवाईमाधोपुर में उत्साह के साथ मनाया गया. पुलिस लाइन मैदान से एक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई. जिला कलेक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा लहराते हुए रैली में हिस्सा लिया. यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को देशभक्ति के नारों के साथ जागरूक किया. इसी प्रकार अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर सांप्रदायिक सद्भाव और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां तिरंगे वितरित किए गए.
तिरंगा बाइक रैली पुलिस लाइन मैदान से रवाना होकर कलेक्ट्रेट रोड, रण्थम्भौर सर्किल, आलनपुर सर्किल होती हुई सर्किट हाउस रोड, दशहरा मैदान रोड, रणथंभौर सर्किल, अंबेडकर सर्किल का चक्कर लगाकर वापस पुलिस लाइन मैदान पर पहुंचकर संम्पन्न हुई. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि यह अभियान न केवल तिरंगे के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि देश की एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का भी अवसर है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इसकी तस्वीरें ऑनलाइन साझा करें.
![]()
Comments are closed.