यमुना नदी में अचानक से फट गई गैस पाइपलाइन, 35 फीट ऊपर उठा पानी
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यमुना किनारे IOC की गैस पाइपलाइन धमाके के साथ फट गई. धमाका इतना तेज था कि पानी 35 फीट ऊपर तक उछल गया और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि समय रहते गैस सप्लाई बंद कर दी गई और कोई जनहानि नहीं हुई.![बागपत: यमुना नदी में अचानक से फट गई गैस पाइपलाइन, 35 फीट ऊपर उठा पानी, टला बड़ा हादसा बागपत: यमुना नदी में अचानक से फट गई गैस पाइपलाइन, 35 फीट ऊपर उठा पानी, टला बड़ा हादसा]()
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार को बड़ा हादसा होत होते टल गया. दरअसल, यमुना नदी के पास से गुजर रही गैस पाइपलाइन जोरदार धमाके के साथ फट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि नदी का पानी करीब 30 से 35 फीट ऊपर तक उछल गया. अचानक उठते पानी के फव्वारे और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई.
यह घटना बागपत के काठा और मविकला गांव के पास हुई है. बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की यह गैस पाइपलाइन दादरी, नोएडा से होते हुए हरियाणा के पानीपत तक बिछी हुई है. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि पाइपलाइन किसी भारी पत्थर या तेज दबाव की वजह से फटी होगी. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां जुट गए और कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही.

Comments are closed.