बेटियों को शादी में सोना-चांदी नहीं, तलवार-कट्टा दो’…महापंचायत में अनोखा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश के बागपत में ठाकुर समाज की महापंचायत में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर कुंवर अजय प्रताप सिंह ने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दें और उन्हें सुरक्षा के साधनों से लैस करें. इस महापंचायत में ठाकुर समाज के लोग विभिन्न जिलों से पहुंचे.![UP: 'बेटियों को शादी में सोना-चांदी नहीं, तलवार-कट्टा दो'... केसरिया महापंचायत में अनोखा प्रस्ताव UP: 'बेटियों को शादी में सोना-चांदी नहीं, तलवार-कट्टा दो'... केसरिया महापंचायत में अनोखा प्रस्ताव]()
बेटियों की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के बागपत में ठाकुर समाज की महापंचायत में एक अनोखा प्रस्ताव सामने आया है. बागपत जिले गौरीपुर मितली गांव में आयोजित इस ‘केसरिया महापंचायत’ में बड़ी संख्या में ठाकुर समाज के लोग जुटे. मंच से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर कुंवर अजय प्रताप सिंह ने एक घोषणा की.
क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुंवर अजय प्रताप सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि समाज अपनी बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे. हम पुरानी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं. पहले जब बेटी का कन्यादान होता था तो उसे आत्मरक्षा के लिए हथियार दिया जाता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. अब बेटियों को शादी में सोना-चांदी और नकदी दी जाती है, जो उनकी सुरक्षा नहीं कर सकती.

Comments are closed.