हर हाल में 27% OBC आरक्षण… CM यादव ने पारित कराया संकल्प
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा में अपनी अपनी राय जाहिर की. इन दलों ने स्पष्ट किया कि हम सभी नौकरी में 27 फीसदी आरक्षण देने के लिए एकमत हैं. सुप्रीम कोर्ट में 22 सितंबर से इस प्रकरण की रोज सुनवाई होगी.![MP में हर हाल में 27% OBC आरक्षण... CM मोहन यादव ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर पारित कराया संकल्प MP में हर हाल में 27% OBC आरक्षण... CM मोहन यादव ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर पारित कराया संकल्प]()
मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने सर्वदलीय बैठक बुलाई. इस बैठक में तय किया गया कि किसी भी कीमत पर राज्य में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण दिया जाएगा. इस बात पर सभी दल एकमत दिखाई दिए. इस बैठक में सभी पक्ष-विपक्ष ने मिलकर संकल्प भी पारित किया.
बैठक के बाद सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी शामिल हुईं. हम सभी ने मिलकर राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे प्रकरण पर चर्चा की. हम सभी की भावना है कि राज्य में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण दिया जाए.

Comments are closed.