India's No.#1 Hindi News Channel

जिलाधिकारी ने 01 करोड़ से ऊपर महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा

*जिले में जितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हो रहे है, उनको पूर्ण कर तत्काल हैंडओवर करने के दिए निर्देश*

बलिया। सी0एम0आई0एस0 में एक करोड़ से ऊपर महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्य प्रगति के सम्बंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकासखंड मनियर व चिलकहर एवं अन्य ब्लॉको में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य की प्रगति धीमी गति से कार्य होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को सख्त निर्देश दिए कि जिले में जितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं उनको पूर्ण कर तत्काल हैंडओवर करें। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा का निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यह कार्य कितने दिनों में पूर्ण हो जायेगा, उन्होंने ने अवगत कराया कि एक माह में निमार्ण कार्य पूर्ण हो जायेगा जिस पर जिलाधिकारी ने उससे लिखित रूप से तुरंत आवेदन लिया और चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि अगर एक माह में निमार्ण कार्य पूर्ण कर हैंडओवर नहीं हुआ तो आपके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे मैरिटार में पर्यटन स्थल निर्माण एवं नगरा में स्थित दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति में धीमी पाए जाने कड़ी फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी से लिखित रूप से आवेदन लिया और निर्देश दिए कि इस कार्य को तत्काल निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए और इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। 08 करोड़ 69 लाख की लागत से बनाए जा रहे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जिगरिसड़, राजकीय इंटर कॉलेज नौरंगा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरिया, चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हाल का निर्माण एवं 36 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय हुसैनाबाद निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने यू0पी0 डेस्को समाज कल्याण एवं संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि इस कार्य प्रगति में तेजी लाएं और निमार्ण कार्य को पूर्ण कर हैंडओवर करने को कहा। साथ ही ड्रग वेयर हाउस निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि 08 सितंबर तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर सीएमओ को हैंडओवर करें। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि अगर निमार्ण कार्य में किसी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत मुझे अवगत कराएं ताकि शासन को भी पत्र के माध्यम से प्रेषित किया जा सके।

*जिलाधिकारी ने आइजीआरएस की समीक्षा की*

 

*जिलाधिकारी ने जिन विभागों के आवेदन पत्र निरस्त किए हैं, उनको चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए*

 

——- जिलाधिकारी ने आइजीआरएस से संबंधित शिकायत की निस्तारण के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। जिसमें आइजीआरएस पोर्टल पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में कम शब्दों में लिखकर निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए की शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय में बुलाकर शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से सुने और उनके पक्ष में शिकायत का निस्तारण आख्या विस्तार से लिखकर एवं शिकायतकर्ता के साथ सुनते हुए फोटो भी अपलोड करें।साथ ही अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों के आईजीआरएस पोर्टल पर कम शब्दों में लिखकर निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करने पर तुरंत आवेदन पत्र को निरस्त करने को कहा।जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन विभागों के आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं उन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ चेतावनी नोटिस जारी किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, जिला विकास अधिकारी आनंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, सीएमओ डॉ संजीव एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

————–

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.