India's No.#1 Hindi News Channel

पूर्व सीएम केसीआर की बेटी पर बड़ा एक्शन, पार्टी ने किया सस्पेंड

भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने मंगलवार को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता को पार्टी से सस्पेंड कर दिया. दरअसल, कविता ने हाल ही में अपने चचेरे भाइयों पर उनके पिता के. चंद्रशेखर राव की छवि खराब करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कालेश्वरम प्रोजेक्ट में सीबीआई जांच के बीच अपने पिता की दुर्दशा के लिए अपने चचेरे भाई और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव को जिम्मेदार ठहराया है. इससे पहले कविता को तेलंगाना बोग्गू गनी कार्मिक संघम (TBGKS) के मानद अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया था.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.