लक्ष्मी बनी सलमा, छांगुर बाबा जैसे धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा
देवरिया जिले का SS मॉल और EG मार्ट लगातार विवादों में है. यहां से नये-नये खुलासे सामने आ रहे हैं. EG मार्ट में वर्षों से काम करने वाला हिंदू दाता त्रयनाथ मद्धेशिया अब अब्दुल रहमान बन चुका है. मॉल के मालिक के साले ने एक हिंदू युवती का धर्मांतरण कराकर उससे शादी कर ली है.![लक्ष्मी बनी सलमा, दाता त्रयनाथ बना अब्दुल रहमान... देवरिया में छांगुर बाबा जैसे धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा लक्ष्मी बनी सलमा, दाता त्रयनाथ बना अब्दुल रहमान... देवरिया में छांगुर बाबा जैसे धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा]()
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का SS मॉल और EG मार्ट लगातार विवादों में है. ये मॉल और मार्ट शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में है. पता चला है कि यहां के EG मार्ट में वर्षों से काम करने वाला हिंदू दाता त्रयनाथ मद्धेशिया अब अब्दुल रहमान बन चुका है. वह अपने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ इस्लाम धर्म कबूल कर चुका है.
इसकी पुष्टि दाता त्रयनाथ मद्देशिया के बेलवा गांव के ग्राम प्रधान राम नारायण गुप्ता और विजय तिवारी एडवोकेट ने की है. इस मॉल और मार्ट के मालिक का नाम उस्मान गनी है. इससे पहले विगत दिनों मॉल और मार्ट के मालिक उस्मान गनी, पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अली पर मॉल में काम करने वाली एक युवती ने धर्मांतरण और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

Comments are closed.