ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं… मची अफरातफरी
बिहार के जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए रवाना हुई पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई, जिस वजह यात्रियों में अफरातफरी मच गई. आग लगने की वजह से ट्रेन एक स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही. इसके बाद आग पर काबू पाने के बाद जब ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया तो ट्रेन के पहिये में फिर से धुंआ उठने लगा.![पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं... मची अफरातफरी पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं... मची अफरातफरी]()
बिहार के जमुई में रविवार को झाझा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए रवाना हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई. जब एक स्टेशन पर ट्रेन के चक्के में आग लगी और उस पर काबू पाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया तो अगले स्टेशन पर जाकर ट्रेन के पहिये से फिर से धुआं उठने लगा. इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई.
जसीडीह रेलखंड के रजला और सिमुलतला रेलवे स्टेशन के 15 किलोमीटर की दूरी के दौरान दो बार जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के चक्के में आग लग गई, जिस वजह से ट्रेन रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही. ऐसे में ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. लोगों को लगा कि कहीं आग फैल न जाएं और लोग डरकर इधर-उधर दौड़ने लगे. जब ट्रेन रजला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के पहिए में आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन पहले रजला स्टेशन पर काफी देर खड़ रही. हालांकि, किसी तरह का नुकसान इस घटना में नहीं हुआ.

Comments are closed.