NCP (SP) नेता पर BJP विधायक की टिप्पणी से विवाद, शरद ने CM को फोन कर जताई आपत्ति
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के जयंत पाटिल पर विवादास्पद बयान से राज्य की राजनीति गरमा गई है. इस बयान की एनसीपी (एसपी) ने कड़ी निंदा की और विरोध प्रदर्शन किए. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पडलकर को फोन कर बयानबाजी से बचने की सलाह दी.
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के एनसीपी (शरद पवार) गुट के नेता जयंत पाटिल को लेकर दिए गये बयान से विवाद गहराया गया है. इस बयान की तीखी प्रतिक्रिया हर जगह दिखाई देने लगी है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.
इस टिप्पणी को लेकर एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बातचीत की. उसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोपीचंद पडलकर को फोन किया है और उन्हें बयानबाजी से बचने की सलाह दी.
Comments are closed.