कल कहेंगे हरिजन एक्ट भी नहीं लिखा जाएगा… योगी के जाति वाले आदेश पर अखिलेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने जाति आधारित रैलियों और प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कड़ा हमला बोला है. अखिलेश ने आरोप लगाया है कि इस आदेश से दलितों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा. आने वाले समय में हरिजन एक्ट पर भी सवाल उठ सकते हैं.![कल कहेंगे हरिजन एक्ट भी नहीं लिखा जाएगा... योगी सरकार के जाति वाले आदेश पर अखिलेश ने खेला 'दलित कार्ड' कल कहेंगे हरिजन एक्ट भी नहीं लिखा जाएगा... योगी सरकार के जाति वाले आदेश पर अखिलेश ने खेला 'दलित कार्ड']()
उत्तर प्रदेश में जाति आधारित प्रदर्शन और रैलियों पर रोक लगने के बाद राजनीति शुरू हो गई है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने योगी सरकार के इस जाति वाले आदेश पर पलटवार किया है. दरअसल, नए आदेश में दलित/हरिजन ऐक्ट को इससे अलग रखा गया है. मगर अखिलेश यादव ने ‘दलित कार्ड’ खेलते हुए योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सबसे ज्यादा अन्याय दलितों के साथ हो रहा है, कल को यह कहेंगे कि हरिजन एक्ट भी नहीं लिखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है न्याय मिलेगा जब बीजेपी हटेगी. इसके साथ ही सपा प्रमुख ने ये सवाल भी किया है कि 5000 साल पुराने भेद भाव को कैसे दूर करेंगे? यूपी सरकार के इस आदेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी लगातार हमलावर है. अखिलेश ने योगी सरकार पर वर्चस्ववादी और ताकतवर लोगों को सरकार में जगह देने का आरोप लगाया है.

Comments are closed.