दुर्गा विसर्जन के दौरान पूर्व CM बाबूलाल मरांडी की बहू से मारपीट
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ हजारीबाग में मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं. पूरी घटना विसर्जन जुलूस के दौरान हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.![झारखंड: दुर्गा विसर्जन के दौरान पूर्व CM बाबूलाल मरांडी की बहू से मारपीट, समिति के खिलाफ FIR झारखंड: दुर्गा विसर्जन के दौरान पूर्व CM बाबूलाल मरांडी की बहू से मारपीट, समिति के खिलाफ FIR]()
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. इस हमले में उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं. पूरी घटना हजारीबाग के अमृत नगर पूजा पंडाल की बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच कर रही है.
मरांडी की बहू प्रीति किस्कू की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, वह शाम करीब 7:15 बजे अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा रही थीं, तभी यह पूरी घटना घटी है. इस घटना में उनका ड्राइवर बुरी तरह घायल हुआ है. घटना के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे. इसके बाद भी किसी तरह का बीच-बचाव नहीं किया गया है.

Comments are closed.