CM मोहन यादव के विजन डॉक्यूमेंट पर अधिकारियों का मंथन
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर विधानसभा वार विजन डॉक्यूमेंट विकसित किए गए हैं. जिला स्तर पर हो रही सकारात्मक गतिविधियों और सफलता की कहानियां का संकलन किया जाना चाहिए, इस काम में पत्रकारिता महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप पर रखा जा सकता है.![CM मोहन यादव के विजन डॉक्यूमेंट पर अधिकारियों का मंथन, हर जिले में सरकार की नीतियां पहुंचाने पर जोर CM मोहन यादव के विजन डॉक्यूमेंट पर अधिकारियों का मंथन, हर जिले में सरकार की नीतियां पहुंचाने पर जोर]()
इसके साथ ही जिला प्रशासन को अफवाहों, गलत जानकारी और दुष्प्रचार का खंडन करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए. इससे जनहित की रक्षा के साथ सरकार की छवि को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी. मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि जिला स्तर पर योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनभागीदारी को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए.

Comments are closed.