
भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘वेनेजुएला में हाल में हुई घटना बेहद चिंताजनक हैं। हम हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए भारत अपना समर्थन दोहराता है। हम सभी संबंधित पक्षों से इलाके में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील करते हैं।’
विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद भारतीयों को भी भरोसा दिया। अपने बयान में कहा, ‘कराकस में मौजूद भारतीय दूतावास, भारतीय समुदाय के लोगों के संपर्क में है और उन्हें हर मुमकिन मदद देता रहेगा।’
इससे पहले एक अन्य बयान में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा था कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचना चाहिए। किसी भी कारण से वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों को बहुत ज्यादा सतर्कता बरतने, अपनी एक्टिविटीज को सीमित करने और कराकस में मौजूद भारतीय दूतावास से उनके ईमेल आईडी- cons.caracas@mea.gov.in या इमरजेंसी फोन नंबर +58-412-9584288 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) के जरिए संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
Comments are closed.