India's No.#1 Hindi News Channel

अजित पवार के प्लेन क्रैश की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई, हादसे के ये 2 कारण पता चले

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन क्रैश की जांच से जुड़ी प्राथमिक रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में हादसे के क्या कारण बताया गया है।आसमान में लड़खड़ाया, खोया कंट्रोल, फिर 5 धमाके... अजित पवार के प्लेन क्रैश  की आंखों देखी - ajit pawar plane crash barimati five blast in air mumbai  ntcpvp - AajTak

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार का बीते दिनों प्लेन हादसे में निधन हो गया था। इस हादसे ने महाराष्ट्र समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। प्रशासन की ओर से इस हादसे की जांच शुरू की गई थी। सूत्रो के मुताबिक, बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान दुर्घटना को लेकर प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट में हादसे का कारण क्या बताया गया है।

हादसे के दो कारण सामने आए? 

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार के विमान के हादसे से जुड़ी प्राथमिक जांच रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के बावजूद लैंडिंग का कॉल लिया जाना और तकनीकी खराबी, ये दो बातें जांच में सामने आई है। ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवरी का काम शुरू है। इसकी डेटा रिकवरी के बाद पूरी जांच रिपोर्ट सामने आएगी।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.