शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी का पहला बयान, बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा
नीतीश कुमार के बाद आज सम्राट चौधरी ने बिहार के सीएम के रूप में शपथ ले लिया है। सीएम बनने के बाद उन्होंने पहला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है, बिहार में मोदी नीतीश मॉडल ही चलेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, “मैं आज से ही बिहार के लिए काम करना शुरू कर दूंगा। बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा।” बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की कमान आज से भाजपा के हाथों में है और सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने कामकाज संभाल लिया है। पटना स्थित लोकभवन के बाहर सम्राट चौधरी के सामने बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। लेकिन सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि बिहार में सिर्फ और सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा।

Comments are closed.