रुबियो कोलकाता से दिल्ली पहुंचे, PM मोदी से मुलाकात, एस. जयशंकर संग करेंगे बैठक
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 4 दिवसीय भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंच गए. उनका यह विजिट ऐसे समय हो रहा है, जब ईरान जंग के चलते पूरी दुनिया विभिन्न तरह की दिक्कतों से जूझ रही है. रुबियो क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शिरकत करेंगे. इसके अलावा द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बातचीत होगी.
कोलकाता से दिल्ली पहुंचे मार्को रुबियो, उनका भारत दौरा काफी अहम
अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio कोलकाता से दिल्ली पहुंच चुके हैं. उनकी भारत यात्रा को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है. वॉशिंगटन में भारत समर्थक और चीन को लेकर सख्त रुख रखने वाले नेता के रूप में पहचाने जाने वाले रुबियो को केवल एक सामान्य राजनयिक दूत नहीं माना जाता. माना जा रहा है कि उनकी यह यात्रा इस संकेत के तौर पर देखी जाएगी कि पाकिस्तान के साथ हालिया अमेरिकी संपर्कों के बावजूद ट्रंप प्रशासन क्षेत्र में भारत को अपना बड़ा रणनीतिक साझेदार मानता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, रुबियो की यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती देने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा रणनीति को आगे बढ़ाने का संदेश भी है.
भारत-अमेरिका के बीच डिफेंस पार्टनरशिप पर फोकस
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा है. भारत की सैन्य क्षमताओं में पहले से ही अमेरिकी तकनीक की अहम भूमिका है. भारतीय वायुसेना और नौसेना बोइंग पी-8 पोसाइडन विमान, एमक्यू-9बी स्काईगार्डियन ड्रोन, एम777 हॉवित्जर तोप और बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर-III जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हैं. हालांकि, बातचीत अब केवल रक्षा खरीद तक सीमित नहीं रह गई है. दोनों देश रक्षा प्रणालियों के को-प्रोडक्शन, एआई, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं. माना जा रहा है कि यह साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगी.
इन बातों पर रहेगा फोकस
मार्को रुबियो पत्नी के साथ कोलकाता से दिल्ली रवाना
कोलकाता से नई दिल्ली रवाना होने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों से मुलाकात की. उनके साथ उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो भी मौजूद रहीं. रुबियो ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनके साथ समूह फोटो भी खिंचवाई. कोलकाता दौरे के बाद अब वे नई दिल्ली में विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे. भारत यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी, इंडो-पैसिफिक सहयोग, रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है
Comments are closed.