India's No.#1 Hindi News Channel

पाकिस्तान में जनता को मिली राहत, पेट्रोल-डीजल 6 रुपये हुआ सस्ता, तेल का रेट भारत से कम या ज्यादा?

Petrol Diesel Price: देश भर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, बिहार-यूपी  में हो गया सस्ता, जानें रेट | Fuel Price Petrol Diesel Price 14 June 2024  Petrol Price Today in Delhi

पाकिस्तान की जनता को एक तरफ राहत मिली है, तो दूसरी तरफ नया झटका भी लगा है. पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए, लेकिन साथ ही मिट्टी के तेल की कीमत बढ़ा दी. सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 23 मई से पेट्रोल 6 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) 6.80 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. कटौती के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की नई कीमत 403.78 (₹138.98) रुपये प्रति लीटर और डीजल 402.78 (₹138.64) रुपये प्रति लीटर तय की गई है. हालांकि भारत के मुकाबले यह कीमत अभी भी बहुत ज्यादा है.

पाकिस्तान का गैस सेक्टर बर्बादी की कगार पर पहुंचा

इससे पहले पाकिस्तान के गैस सेक्टर के लिए एक बुरी खबर आई थी. मीडिया में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक, पाकिस्तान के गैस सेक्टर में स्ट्रक्चरल गिरावट आई है. इससे इंडस्ट्रियल कॉम्पिटिटिवनेस को नुकसान हो रहा है और एक्सप्लोरेशन निवेश में कमी आ रही है. इसके साथ ही एलएनजी पर निर्भरता बढ़ रही है और पाकिस्तान की लॉन्ग-टर्म एनर्जी सिक्योरिटी कमजोर हो रही है. कराची के बिजनेस रिकॉर्डर के आर्टिकल के अनुसार, नीति बनाने वाले गैस संकट को सप्लाई की कमी की समस्या मान रहे हैं, लेकिन असली समस्या इससे कहीं ज्यादा गहरी है. लेख के मुताबिक, अब गैस बाजार की मौजूदा संरचना ही प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रही है. पाकिस्तान अब देसी गैस प्रोडक्शन में कमी, महंगे आरएलएनजी इंपोर्ट, घटते औद्योगिक प्रवाह क्षमता और पूरी ऊर्जा सप्लाई चेन में गंभीर वित्तीय तनाव का सामना कर रहा है. फिर भी संस्थागत स्ट्रक्चर में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सबसे खतरनाक नतीजा प्रवाह क्षमता में कमी है. आर्टिकल में कहा गया है कि गलत नीति की वजह से डिमांड में यह कमी और तेज हुई है.

लगातार दूसरे हफ्ते दाम घटे

पिछले हफ्ते भी पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों 5-5 रुपये प्रति लीटर सस्ते किए थे. यानी लगातार दूसरे हफ्ते सरकार ने फ्यूल रेट में कटौती की है. पाकिस्तान सरकार ईरान-इजरायल युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के बाद अब हर हफ्ते पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा कर रही है. होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक है, जहां से सामान्य समय में करीब 20 फीसदी वैश्विक तेल और गैस सप्लाई गुजरती है. इस रास्ते पर संकट आने के बाद दुनियाभर में फ्यूल सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ा.

मिट्टी के तेल ने दे दिया झटका

पाकिस्तान में जहां पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ, वहीं केरोसिन (मिट्टी का तेल) 1.71 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया. अब इसकी नई कीमत 313.44 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यानी आम आदमी को राहत मिली भी, तो पूरी नहीं.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.