सूचना का अधिकार हुआ तार-तार, शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे जानकारी?
शहडोल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि कार्यालय द्वारा मांगी गई जानकारी निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। आवेदकों का कहना है कि विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और कथित तौर पर यह तक कहा गया कि “जहां शिकायत करना हो कर दो, जानकारी नहीं दी जाएगी।”
बताया जा रहा है कि जब से आर. के. मंगलानी को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार मिला है, तब से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी प्राप्त करने में आवेदकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सूचना के अधिकार अधिनियम की भावना के विपरीत माना जाएगा।
Comments are closed.