India's No.#1 Hindi News Channel

भा को ख म संघ बीना सोनभद्र उ प्र द्वारा जेबीसीआई 12 के गठन में विलम्ब को लेकर आंदोलन का दूसरा दिन

भा को ख म संघ बीना सोनभद्र उ प्र द्वारा जेबीसीआई 12 के गठन में विलम्ब को लेकर आंदोलन का दूसरा दिन

, 26 जून 2026*: अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर भा को ख म संघ बीना सोनभद्र उ प्र के नेतृत्व में जेबीसीआई 12 के गठन में हो रहे विलम्ब के विरोध में 6 दिवसीय आंदोलनात्मक कार्यक्रम का दूसरा दिन आज सम्पन्न हुआ। प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे – सामान्य पाली में तथा तीनों अन्य पालियों में धरना-प्रदर्शन, गेट मीटिंग एवं नारेबाजी कर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया।

*ककरी समयपाल ऑफिस* में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री के बी राय ने की एवं संचालन श्री नागेन्द्र चौरसिया ने किया। *मुख्य वक्ता श्री बनारसी* ने उद्बोधन देते हुए कहा कि साथियों, जे.बी.सी.आई. 12 का गठन श्रमिकों का संवैधानिक अधिकार है। यह कोई एहसान नहीं है जो प्रबंधन हम पर करेगा। वेतन पुनरीक्षण, ग्रेडेशन, पदोन्नति, आवास, चिकित्सा और शिक्षा से जुड़े हर मुद्दे का समाधान इसी गठन से जुड़ा है। लेकिन आज 12वां वेतन समझौता लटकाने का खेला जा रहा है। प्रबंधन यह समझ ले कि श्रमिक अब जाग चुका है। हम शांति से धरना दे रहे हैं, गेट मीटिंग कर रहे हैं, लेकिन अगर प्रबंधन ने इसे कमजोरी समझा तो आंदोलन का रूप और उग्र होगा। ककरी के साथी आज यह संदेश दे रहे हैं कि जब तक जे.बी.सी.आई. 12 का गठन नहीं होगा, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। समस्त पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता तथा श्रमिक उपस्थित रहे।

*बीना समयपाल ऑफिस* में अध्यक्षता श्री बुद्धेश्वर सिंह ने की एवं संचालन श्री अजय पटेल ने किया। *मुख्य अतिथि वक्ता श्री अनुराग मिश्रा, संयुक्त महामंत्री* ने कहा कि भाइयों, आज बीना से हम प्रबंधन को सीधी चेतावनी दे रहे हैं। जे.बी.सी.आई. 12 के गठन में विलम्ब करना श्रमिकों के साथ धोखा है। कोयला श्रमिक 24 घंटे देश की ऊर्जा के लिए पसीना बहाता है, लेकिन जब उसके हक की बात आती है तो फाइलें धूल खाती हैं। वेतन, भत्ते, एलटीसी, मेडिकल – हर मुद्दा आज अधर में लटका है। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आह्वान पर हम यह लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे। प्रबंधन से मांग है कि राजनीति छोड़कर तुरंत गठन की प्रक्रिया शुरू करे। अन्यथा बीना के बाद पूरे NCL में आंदोलन फैलेगा और उसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। *कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य श्री कंचन कुमार अविनाश* सहित समस्त पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता तथा श्रमिक उपस्थित रहे।

*कृष्णशिला समयपाल ऑफिस* में संचालन श्री स्वतंत्र सिंह ने किया। *मुख्य वक्ता एवं अतिथि श्री के डी तिवारी, केंद्रीय संगठन मंत्री* ने उद्बोधन में कहा कि साथियों, कोयला श्रमिक देश की रीढ़ है। उसी रीढ़ को आज जे.बी.सी.आई. 12 के गठन में विलम्ब करके तोड़ा जा रहा है। BMS का केन्द्रीय नेतृत्व इस आंदोलन के साथ पूरी ताकत से खड़ा है। हम दिल्ली से लेकर कोल इंडिया के चेयरमैन तक इस मुद्दे को ले जाएंगे। श्रमिकों का वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी – हर चीज गठन से जुड़ी है। प्रबंधन को यह समझना होगा कि श्रमिक की मेहनत से ही NCL चल रहा है। अगर श्रमिक नाराज हो गया तो उत्पादन ठप हो जाएगा। इसलिए हम मांग करते हैं कि तुरंत जे.बी.सी.आई. 12 का गठन करो और श्रमिकों को न्याय दो। यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक मांग पूरी नहीं होती। समस्त पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता तथा श्रमिक उपस्थित रहे।

*खड़िया समयपाल ऑफिस* में *अध्यक्षता श्री महेन्द्रजी* ने की एवं संचालन श्री अमित यादव, सचिव ने किया। *धरना स्थल पर “भ्रष्टाचार मिटाओ, खड़िया बचाओ” के गगनभेदी नारे लगाये गये।*

*मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री अरुण कुमार दुबे, प्रदेश मंत्री BMS* ने अपने उद्बोधन में कहा कि साथियों, आज हम यहां केवल धरना देने नहीं आए हैं, हम अपने हक की लड़ाई लड़ने आए हैं। कोयला श्रमिक दिन-रात मेहनत करके देश की ऊर्जा की रीढ़ बना हुआ है। लेकिन दुख इस बात का है कि उसी श्रमिक के भविष्य से जुड़ा जे.बी.सी.आई. 12 का गठन आज प्रबंधन की लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। यह विलम्ब केवल एक फाइल का नहीं है, यह हजारों परिवारों के वेतन, भत्ते, ग्रेडेशन और कल्याण योजनाओं पर सीधा हमला है। BMS का स्पष्ट मत है कि श्रमिकों के साथ सौतेला व्यवहार अब बर्दाश्त नहीं होगा। हम महासंघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को दिल्ली तक ले जाएंगे। प्रबंधन को समझ लेना चाहिए कि अगर समय रहते जे.बी.सी.आई. 12 का गठन नहीं हुआ तो यह आंदोलन उग्र रूप लेगा और उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। * दूबेजी ने खड़िया प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा श्रमिकों से “खड़िया बचाओ अभियान” चलाकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की अपील की तथा कहा कि इस आंदोलन की समाप्ति के पश्चात बृहद स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा।*

*श्री पवन शर्मा, महामंत्री* ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भा को ख म संघ बीना सोनभद्र उ प्र अब पीछे हटने वाला नहीं है। जे.बी.सी.आई. 12 का गठन एक संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया है जिसे प्रबंधन जानबूझकर टाल रहा है। इससे श्रमिकों का मनोबल टूट रहा है और लंबित मुद्दे जस के तस पड़े हैं। वेतन पुनरीक्षण, आवास, चिकित्सा, शिक्षा – हर मुद्दा गठन से जुड़ा है। हम शांति और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन अगर प्रबंधन ने इसे कमजोरी समझा तो वह गलत होगा। आज से 6 दिन का आंदोलन शुरू हुआ है। हर दिन हमारी आवाज और तेज होगी। मैं सभी साथियों से अपील करता हूं कि एकजुट रहें, अनुशासित रहें। जे.बी.सी.आई. 12 का गठन हमारा अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे।

समस्त पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता तथा श्रमिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं के द्वारा भी उद्बोधन दिया गया।
यह समस्त आंदोलनात्मक जानकारी महामंत्री श्री पवन कु शर्मा ने दी

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.