*शक्तिनगर थाना परिसर में 74 वे स्वतंत्रता दिवस मनाया गया व पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया* अंजनी चौबे
सोनभद्र : जिले के शक्तिनगर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्रा ने 74 वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया । राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को बड़े ही आन बान और शान के साथ फहराकर सलामी दिया गया । सभी पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में शीश झुका कर शपथ लिया कि तिरंगे के आन बान शान के लिए जान की बाजी सदैव लगाने को तैयार रहेंगे । शक्तिनगर थाने में ध्वजारोहण उपरांत प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में नगर में फ्लैगमार्च निकालकर चाक चौबंद सुरक्षा की समीक्षा की गई ।


मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि देश की सुरक्षा पुलिस और सेना के कंधों के ऊपर है हम लोग अपनी जिम्मेदारिया बखूबी निभाये और देश की सेवा करते रहे।आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया मै सभी पलिसकर्मी और शक्तिनगर वासियो को शुभकामनाये देता हू सभी पुलिसकर्मी बिना भेदभाव अपना फर्ज इमानदारी से निभाते रहे।वैश्विक महामारी सभी पुलिसकर्मियो ने अपनी जान को हथेली पर रखकर देश की सेवा की है।ध्वजारोहण के कार्यक्रम मे एसएसआइ गंगधार मौर्या , एसआइ सुनील दीक्षित , कांस्टेबल विकास सिंह , कांस्टेबल अक्षय यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे । स्वतंत्रता दिवस पर ला एंड आर्डर बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया । सभी पुलिस कर्मियों ने कोरोना महामारी दिशनिर्देशों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस को मनाया शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्रा ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 , भारतीय इतिहास का सर्वाधिक भाग्यशाली और महत्वपूर्ण दिन था , जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारत देश के लिये आजादी हासिल किया । हम किसी भी प्रकार के आक्रमण या अपमान से अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिये सदा देशभक्ति से पूर्णं और ईमानदार रहेंगे ।