India's No.#1 Hindi News Channel

*उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित किए जायेंगे सुलतानपुर के एस.पी.*

0

सरिता लोकसेवा संस्थान ने जारी की बीसवें सम्मान समारोह की सूची
सुलतानपुर। सरिता लोकसेवा संस्थान ,सहिनवां अपने बीसवें सम्मान समारोह में सुलतानपुर के एस.पी. शिवहरि मीणा को ‘उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान’ प्रदान करेगा । यह जानकारी देते हुए संस्थान के मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ‘रवि’ ने बताया कि इससे पहले यह सम्मान लखनऊ के पुलिस अधीक्षक अखिलेश निगम को प्रदान किया गया था ।
उल्लेखनीय है कि साहित्य ,समाज व संस्कृति क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वालों को पिछले दो दशक से सरिता लोकसेवा संस्थान सम्मानित कर रहा है ।

बुधवार की शाम संस्था के अध्यक्ष कृष्णमणि चतुर्वेदी ‘मेत्रेय’ ने बीसवें सम्मान समारोह की सूची जारी की । उन्होंने कहा कि कोविड -19 संक्रमण कम होते ही कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी । समारोह में सी०ओ० कादीपुर सुरेन्द्र कुमार को “जन रक्षक सम्मान “से नवाजा जाएगा।
इसके साथ ही चित्रकूट की प्रो.प्रमिला मिश्र, ,मथुरा की डा.शशि पाठक , बालाघाट के भाऊराव महंत , सागर के डॉ.घनश्याम भारती , बहराइच की अर्चना श्रीवास्तव ,उन्नाव के डा.विनय शंकर दीक्षित व चंद्र किशोर सिंह लखनऊ के उमेश चंद्र ,झांसी के ओ.पी.हयारण दर्द व डॉ.विश्वम्भर नाथ अवस्थी , लखीमपुर के गौरव शुक्ल , सुलतानपुर के आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह’जटायु’ , आत्माराम पाण्डेय , श्याम चंद्र श्रीवास्तव , कपूर चंद्र बरनवाल , राम रतन सोनी व लम्भुआ विधायक देवमणि द्विवेदी आदि साहित्यकारों व पत्रकारों को विभिन्न सम्मानोपाधियों से अलंकृत किया जायेगा ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.