*कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, गिरते तापमान और शीतलहर से ठिठुर रहे लोग *
कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, गिरते तापमान और शीतलहर से ठिठुर रहे लोग
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत अन्य राज्यों में भी शीतलहर का कहर जारी है। सोमवार को भी इन तमाम प्रदेशों में यही हाल रहा। कई शहरों में तो कोहरा इतना ज्यादा था कि लोगों 50 मीटर दूर की चीज भी नहीं देख पा रहे थे
।
यहां चल रही शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में शीतलहर लहर चल रही है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के न्यूनतम तापममान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
बात अगर दिल्ली की करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिन तक उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़त होगी, जिससे इन इलाकों के लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत मिल सकती है।