India's No.#1 Hindi News Channel

*किसानों का अल्टीमेटमः 24 घंटे में नहीं निकला *

0

किसानों का अल्टीमेटमः 24 घंटे में नहीं निकला

तमाम मुद्दों के समाधान के लिए किसानों ने रविवार सुबह शासन-प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया है। समस्याओं का हल न निकलने पर किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जाम करने की चेतावनी दी है। यूपी गेट पर किसान नेता वीएम सिंह ने प्रशासन और पुलिस के साथ एक घंटे वार्ता की

उन्होंने किसानों का उत्पीड़न, वाहनों को जबरन जब्त करने व चालान काटने समेत अन्य मुद्दों को उठाया। सोमवार सुबह 11 बजे मेरठ मंडल कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व अन्य अधिकारियों को समाधान के साथ आमंत्रित किया गया है।

सुबह करीब 11 बजे यूपी गेट पर एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीएफओ सुनील कुमार किसान नेता सरदार वीएम सिंह अन्य किसानों के साथ वार्ता करने पहुंचे। वीएम सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आप सभी यहां पर हैं लेकिन आप इसे क्या जेल बनाना चाहते हैं, यहां आने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के पास फोर्स की कमी है तो वह अपनी तरफ से वॉलंटियर देंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन का कोई भी व्यक्ति यूपी गेट आता है तो उसे कहीं भी रोका ना जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को गाजियाबाद के अंदर और पास के जिले जैसे मुरादाबाद, संभल, पीलीभीत, हापुड़, मेरठ, रामपुर आदि जगहों पर रोका जा रहा है। पुलिस टोल प्लाजा पर खड़ी होकर किसानों को टोपी और झंडे देखकर बेवजह रोक रही है। इसी तरह पुलिस किसानों के परिवार वालों पर दबाव बनाकर उन्हें वापस बुलाने के लिए कह रही है। जबकि यूपी गेट पर खड़ी गाड़ियों के चालान काटकर उनके घर भेजे जा रहे हैं।

तमाम मुद्दों के समाधान के लिए किसानों ने रविवार सुबह शासन-प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया है। समस्याओं का हल न निकलने पर किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जाम करने की चेतावनी दी है। यूपी गेट पर किसान नेता वीएम सिंह ने प्रशासन और पुलिस के साथ एक घंटे वार्ता की। उन्होंने किसानों का उत्पीड़न, वाहनों को जबरन जब्त करने व चालान काटने समेत अन्य मुद्दों को उठाया। सोमवार सुबह 11 बजे मेरठ मंडल कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व अन्य अधिकारियों को समाधान के साथ आमंत्रित किया गया है।

सुबह करीब 11 बजे यूपी गेट पर एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीएफओ सुनील कुमार किसान नेता सरदार वीएम सिंह अन्य किसानों के साथ वार्ता करने पहुंचे। वीएम सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आप सभी यहां पर हैं लेकिन आप इसे क्या जेल बनाना चाहते हैं, यहां आने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के पास फोर्स की कमी है तो वह अपनी तरफ से वॉलंटियर देंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन का कोई भी व्यक्ति यूपी गेट आता है तो उसे कहीं भी रोका ना जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को गाजियाबाद के अंदर और पास के जिले जैसे मुरादाबाद, संभल, पीलीभीत, हापुड़, मेरठ, रामपुर आदि जगहों पर रोका जा रहा है। पुलिस टोल प्लाजा पर खड़ी होकर किसानों को टोपी और झंडे देखकर बेवजह रोक रही है। इसी तरह पुलिस किसानों के परिवार वालों पर दबाव बनाकर उन्हें वापस बुलाने के लिए कह रही है। जबकि यूपी गेट पर खड़ी गाड़ियों के चालान काटकर उनके घर भेजे जा रहे हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.