India's No.#1 Hindi News Channel

*वो पांच सियासी चेहरे, जो अलविदा हो रहे 2020 में भारतीय राजनीति में छाए रहे*

0

वो पांच सियासी चेहरे, जो अलविदा हो रहे 2020 में भारतीय राजनीति में छाए रहे

अलविदा हो रहे साल 2020 में भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का संकट छाया रहा। पूरा साल लोग महामारी से जूझते रहे। कोरोना के चलते लोगों के रहन-सहन में खासा परिवर्तन देखने को मिला, लेकिन उनकी जिंदगी का पहिया समान रूप से चलता रहा। वहीं, अगर बात करें भारतीय राजनीति की तो इस साल महामारी के बीच तमाम सुरक्षा मुहैया कराते हुए बिहार चुनाव हुआ, जिसके लिए चुनाव आयोग की वाहवाही भी हुई। इस साल कुछ नए धुरंधरों ने भारतीय राजनीति के फलक पर उभरने में कामयाबी पाई।

2020 की शुरुआत होते ही भाजपा की कमान जेपी नड्डा को सौंपी गई। बिहार में मिली सफलता के जरिए उन्होंने अपने नेतृत्व का परिचय दिया। इसी चुनाव में तेजस्वी यादव को नई पहचान मिली, जिन्होंने पिता लालू यादव की गैर मौजूदगी में डटकर मुकाबला किया। दूसरी तरफ, हैदराबाद से निकलकर असदुद्दीन ओवैसी ने अन्य राज्यों के मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ बनाई। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता में हैट्रिक लगाकर खुद को किंग साबित किया।

 

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.