India's No.#1 Hindi News Channel

यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चेकिंग कर लागू कोरोना कर्फ्यू का पूर्णतया पालन करने एवं मास्क लगाने हेतु जागरूक किया रिपोटर- राकेश कुमार

0

यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चेकिंग कर लागू कोरोना कर्फ्यू का पूर्णतया पालन करने एवं मास्क लगाने हेतु जागरूक किया, यातायात नियमों का पालन न करने 36 वाहनों से 36000 रूपये पेन्डिंग ई चालान किया—————————-

चित्रकूट- पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाएमान रखने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में निरीक्षक घनश्याम पाण्डेय यातायात प्रभारी द्वारा ट्राफिक चौराहा एवं बेड़ी पुलिया कर्वी में 02/04 पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बिना हेलमटे/सीट बेल्ट, 03 सवारी, बिना मास्क व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर यातायात प्रभारी द्वारा समस्त वाहन चालकों एवं जनता से कोरोना वायरस के दृष्टिगत लागू कोरोना कर्फ्यू का पूर्णतयः पालन करने एवं अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने हेतु बताया तथा आवश्यक कार्य से बाहर निकलने पर मास्क लगाने हेतु जागरूक किया । कर्वी शहर में आवश्यक वस्तुओं के दुकानदारों से वार्ता कर समयानुसार दुकान खोलने हेतु बताया एवं 11 बजे के बाद खुली दुकानों को हिदायत देते हुए बंद कराया गया । यातायात प्रभारी द्वारा समस्त वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सभी से हेल्मेट/सीट बेल्ट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया । बिना हेल्मेट/सीट बेल्ट 36 वाहनों से 36000 रूपये पेन्डिंग ई चालान किया गया तथा बिना मास्क 30 व्यक्तियों से 8500 रूपये जुर्माना वसूला गया । रिपोटर- राकेश कुमार

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.