कोरोना काल में शादी करने की जान देकर चुकानी पड़ी कीमत, फेरे लेने के 23 दिन बाद कोरोना से दूल्हे की मौत, परिवार में पसरा मातम
राजगढ़ : देश में कोरोना के नए मामलों के आंकड़े भले ही कम हो रहे हो, लेकिन मौतों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अलग अलग राज्यों में बड़ी संख्या में मौते हो रही है। लापरवाही के चलते कोरोना वायरस मानव जीवन पर हावी हो रहा है। लोग कोरोना को हल्के में ले रहे है। यही वजह है कि लोग देरी से अस्पताल पहुंच रहे है और कुछ समय के इलाज के बाद मौत हो जा रही है। इसी लापरवाही के चलते कोविड गाइडलाइन का पालन करके शादी करने वाला अजय विवाह के 4 दिन बाद संक्रमित हुआ और 23 दिन बाद उपचार के दौरान जिंदगी की जंग हार गया है।