India's No.#1 Hindi News Channel

घर में घुसकर पूर्व केंद्रीय मंत्री के पत्‍नी की हत्‍या, एक संदिग्‍ध हिरासत में

0

घर में घुसकर पूर्व केंद्रीय मंत्री के पत्‍नी की हत्‍या, एक संदिग्‍ध हिरासत में

देश की राजधानी में अपराध की एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पीआर. कुमारमंगलम की पत्‍नी किट्टी कुमारमंगलम की उनके घर में ही हत्‍या कर दी गई है. दक्षिण-पश्चिम दिल्‍ली के डीसीपी ने बताया कि हत्‍या की इस घटना को पिछली रात को अंजाम दिया गया. किट्टी कुमारमंगलम दिल्‍ली के वसंत विहार इलाके में रहती थीं. पुलिस उपायुक्‍त ने बताया कि इस हत्‍याकांड में एक संदिग्‍ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि 2 अन्‍य की तलाश जारी है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

दिल्‍ली में ही हत्‍या की एक और सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया है. साउथ वेस्ट दिल्ली के पालम इलाके में दोहरे हत्याकांड से पुलिस भी सकते में है. एयरफोर्स में अकाउंटेंट के 27 साल के बेटे और उनकी 52 साल की पत्‍नी की हत्या कर दी गई. हत्या डम्बल से हमला करके की गई. हत्‍या के शिकार हुए शख्‍स के पिता कृष्ण स्वरूप सुधीर एयरफोर्स में एकाउंटेंट हैं. वे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात हैं. मरने वाले युवक की पहचान गौरव के तौर पर की गई है.

गौरव हैदराबाद में डेल कंप्यूटर में नौकरी करते थे, लेकिन वह फिलहाल पिछले एक साल से बेरोजगार थे. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को हत्या की इस वारदात की जानकारी उनके पिता ने दी. हालांकि अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है.

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि दोहरे हत्या की वारदात राज नगर पार्ट 1 में हुई है. उन्होंने बताया कि सुधीर कल शाम को करीब 7 बजे जब ऑफिस से घर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सुधीर को बाहर का दरवाजा खुला मिला. जब वे अंदर गए तो पत्नी और बेटे का शव बुरी तरह लहूलुहान मिला. दोनों पर डम्बल से कई बार हमला किया गया था. दोनों के चेहरों पर ज्यादा वार किए गए थे. शवों के पास में दो डम्बल खून से सने हुए पड़े थे.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.