*बलिया गल्ला व्यापार मंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
बलिया गल्ला व्यापार मंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
रिपोर्ट :- नवल जी, बलिया
दिनांक- 16
*बलिया व्यापारीगण इस स्टॉक लिमिट आदेश का घोर विरोध करते हुए इसे समाप्त किए जाने की मांग करते हैं एक साल से ऊपर हो गए कोविड-19 वायरस के कारण इन व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है सारे व्यापारी आर्थिक रूप से परेशान हैं इस बीच में सरकार द्वारा स्टाक लिमिट ( भंडारण सीमा) लागू कर दिया गया है

इसे लागू होने से इंस्पेक्टर राज कायम हो जाएगा इसकी आड़ में अधिकारीगण व्यापारियों को भय दिखाकर आर्थिक शोषण करेंगे जिससेे कि दलहन का व्यापार न्यूनतम समर्थन मूल्य के आस-पास ही चल रहा है एक तरफ सरकार किसानों को दलहनो का उचित मूल्य दिलवाना चाहती है उनकी आय दोगुना करना चाहती है दूसरी ओर दलहनो का बाजार भाव घटाने का हर संभव सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है सरकार का निर्णय स्तंभ और बेचैन करने वाला है इसलिए स्टॉक लिमिट (भंडारण सीमा) को तत्काल वापस लिया जाना आवश्यक है इस मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा! इस दौरान अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता , उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता , महामंत्री दुर्गा प्रसाद, मंत्री निर्मल जी , कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता ,रामजी गुप्ता, राजकुमार केसरी, वैभव गुप्ता, जगदीश प्रसाद, शिव गोपाल गुप्ता, बालेश्वर प्रसाद, पप्पू ,राजेश कुमार ,संजय कुमार ,अजय कुमार राजेश ,नोद कुमार, अमरनाथ, उमेश चंद्र, संजय कुमार आदि लोग रहे मौजूद ।