India's No.#1 Hindi News Channel

संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदे से लटकता मिला 68 वर्षीय महिला का शव

0

संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदे से लटकता मिला 68 वर्षीय महिला का शव

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच पड़ताल

भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव छत की कुंडी से लटकता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेजा है।
जनकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली का पुरवा मजरे रहीम गंज में सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे
सीतापति की बेटी ने अपने पड़ोसी से काल करके अपनी मां से बात कराने को कहा तभी उसके पडोसन ने मोबाइल फोन लेकर उसकी बेटी से बात कराने के लिए उसके घर गई।पडोसन ने घर के बाहर से काफी आवाज लगाया लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर जब पडोसन ने दरवाजा खटखटाना चाहा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है।काफ़ी आवाज देने पर जब कोई नहीं बोला तो घर के अंदर दाखिल होकर देखा तो सीतापति पत्नी स्वर्गीय राम जबर नाथ दुवे 68 का शव छत के कुंडे से रस्सी से लटकता देखकर दंग रह गई और इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ साथ उसकी बेटी को भी दी।इस घटना की खबर सुनते ही काफ़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरूष घटना स्थल पर पहुंच गए।बेटी ने अपनी मां की मृत्यु की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शुजागंज दिर्वेश द्धिवेदी तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाकर उसकी निगरानी में मृतक के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।इस सम्बंध में शुजागंज चौकी प्रभारी दर्वेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार की सुबह ग्राम देवकली का पुरवा मजरे रहीमगंज में एक महिला सीतापती पत्नी स्वर्गीय राम जबर नाथ दूवे का शव उसके घर में छत के कुंडे से लटकता हुआ पाया गया जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पीएम के जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।चौकी प्रभारी ने बताया महिला के चार पुत्रियां व एक पुत्र है।बताया कि अभी तक मृतक महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.