2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की एक हज़ार मेगावाट की अनपरा डी परियोजना की छठवीं इकाई में आई तकनीक गड़बड़ी की वजह से मंगलवार को उत्पादन शून्य
अनपरा। सोनभद्र- उत्तर प्रदेश राज्य विधुत उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की एक हज़ार मेगावाट की अनपरा डी परियोजना की छठवीं इकाई में आई तकनीक गड़बड़ी की वजह से मंगलवार को उत्पादन शून्य हो गया। अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 500 मेगावाट की छठवी इकाई का मंगलवार को तापमान अधिक हो जाने के कारण इस इकाई को 8 बजकर 15 मिनट पर बंद करना पड़ा। जबकि 13 नवम्बर 2019 से आगलगी की घटना से बंद चल रही 500 मेगावाट की सातवीं इकाई को युद्ध स्तर पर उत्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को सुबह 5 बजे लाइटअप किया गया है। सीजेएम अनपरा के अनुसार सातवी इकाई को उत्पादन रत करने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। कई तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है। जबकि छठवी इकाई मंगलवार की देर सायं तक उत्पादनरत कर ली जाएगी। बताते चले कि 13 नवम्बर को अनपरा डी की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई टरबाइन ब्लास्ट के कारण 20 माह से बंद चल रही है इस इकाई को उत्पादन पर लेने के लिये लगातार लखनऊ मुख्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही है। सब ठीक रहा तो अगले 24 घण्टे में इकाई को उत्पादन रत कर लिया जाएगा।