India's No.#1 Hindi News Channel

बलिया भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले दर्जनों से अधिक पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पत्र भेजने का काम किया। रिपोर्ट:- नवल जी, बलिया

0

बलिया भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले दर्जनों से अधिक पत्रकारों ने
महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पत्र भेजने का काम किया।

रिपोर्ट:- नवल जी, बलिया

*बलिया भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उप्र के जिला इकाई के पत्रकारों ने मीडिया घरानों के ईडी व आईटी के छापेमारी के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की। चेताया कि हम मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश की गई तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।
इस मौके पर जिले के कोने-कोने से आए मीडिया कर्मियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पत्रकारों की आवाज को दबाना चाहती है, जो उसकी भूल है। जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम मीडिया की आवाज दबाने वाले केंद्र व प्रदेश सरकार को किसी हालत में बख्शने वाले नहीं हैं। जितना ही हमारी आवाज को दबाने कोशिश की जाएगी हम उतना ही उग्र होकर लिखने का काम करेंगे। देश में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर सरकार द्वारा की जा रही दमनात्मक कार्यवाही को तुरन्त रोकने का आदेश देकर भारत की आम जनता के मध्य लोकतंत्र के सही संरक्षक होने की अपनी भूमिका को प्रदर्शित करना होगा। इस मौके पर मधुसूदन सिंह, करुणा सिंधु, प्रदीप गुप्ता, रवि सिन्हा, दीपक कुमार सिंह, संजय तिवारी, रितेश तिवारी, अखिलेश कुमार यादव, मुकेश मिश्रा, शशि कुमार, अजय पांडेय, आतिश उपाध्याय, सुनील द्विवेदी, धनंजय, सरफराज, प्रदीप कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार तिवारी, दीपक कुमार सिंह विक्की कुमार सुनील सेन दादा ,सुरेंद्र कुमार अरविंद सिंह, संतोष द्विवेदी , संजय कुमार शर्मा , रमेश चंद वर्मा, बृजेश सिंह, संतोष द्विवेदी, सिंटू यादव, रत्नेश सिंह आदि लोग रहे मौजूद ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.