शराबी पति ने दिव्यांग पत्नी को बेचा,आरोपी ने शादी का झांसा दे दो साल तक किया दुष्कर्म /बुलंदशहर
शराबी पति ने दिव्यांग पत्नी को बेचा,आरोपी ने शादी का झांसा दे दो साल तक किया दुष्कर्म /बुलंदशहर
एंकर: बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग महिला को उसके पति द्वार दोस्त को बेचने का मामला सामने आया है। दोस्त ने भी दिव्यांग महिला के साथ शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया तथा एक बच्चे की मां बना कर छोड़ दिया। महिला ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने टरका दिया।पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग महिला की शादी दस वर्ष पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।पति से महिला को दो बच्चे हुए,जिसके बाद पति ने महिला को अपने एक दोस्त को बेच दिया।आरोपी दोस्त महिला के साथ अपने गांव और परिवार में रखने के बजाय नरसेना क्षेत्र के एक गांव में रहने लगा।आरोपी ने दो वर्ष तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और पीड़िता को एक बच्चे की मां बना दिया।पीड़िता ने जब आरोपी से शादी करने को कहा तो छोड़कर फरार हो गया।महिला ने अपने साथ घटी घटना कई बार नरसेना पुलिस को सुनाई, लेकिन पुलिस ने महिला को न्याय दिलाने के बजाय हर बार टरका दिया।थककर महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई तो एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर महिला के पति बबली पुत्र खजान निवासी नगला मायापुर थाना खानपुर और उसके दोस्त दीपक पुत्र नैन सिंह निवासी कोडा शमसाबाद थाना औरंगाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराबी पति के साथ शादी होने से दिव्यांग महिला पति से जन्मे एक बेटा और एक बेटी के पालन पोषण को लेकर पहले ही मुसिबतों का सामना कर रही थी। पति के हाथों दोस्त को
बिकने के बाद तीसरे बेटा और पैदा हो गया। वह भी उसे बीच भंवर में छोड़ कर चला गया।अब महिला तीन मासूमों के पालन पोषण के लिए दर बदर भटक रही है। दिव्यांग होने के कारण बच्चों का पालन-पोषण करना महिला के लिए संकट बना हुआ है।
बाइट – पीड़ित महिला
—
प्रदीप पण्डित
बुलंदशहर