India's No.#1 Hindi News Channel

शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर खाया जहरीला पदार्थ

0

शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के साथ मिलकर खाया जहरीला पदार्थ / बुलंदशहर/ प्रदीप पण्डित

बुलन्दशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र की नहर पुलिस चौकी के पास एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। जनपद बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी प्रेमी डॉ0 ललित, जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव मोहम्मदपुर पलवाड़ा में अपना क्लीनिक चलाता है। जहां गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। और करीब 1 महीने पहले दोनों फरार हो गए थे, जिसकी रिपोर्ट लड़की पक्ष के परिवार वालों ने थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में दर्ज कराई थी। जिसकी लोकेशन पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी, आज लड़की पक्ष के लोगों को प्रेमी और प्रेमिका की बाइक पर सवार होने की स्याना जाते हुए सूचना मिली तो दोनों के परिजन वहां पहुंच गए। और लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया, दोनों प्रेमी और प्रेमिका पर पहले से ही मौजूद जहरीला पदार्थ था, जिसे उन्होंने खा लिया और दोनो की हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने दोनों प्रेमी और प्रेमिका को स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों प्रेमी और प्रेमिका को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शादीशुदा प्रेमी की करीब 7 साल पहले शादी हुई थी जिसके 3 बच्चे हैं।

प्रदीप पण्डित
बुलंदशहर

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.