India's No.#1 Hindi News Channel

बलिया प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया गया रक्तदान। रिपोर्ट:- नवल जी, बलिया

0

बलिया प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया गया रक्तदान।

रिपोर्ट:- नवल जी, बलिया

बलिया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बलिया द्वारा चार दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत की गई । अभियान के पहले दिन सदर अस्पताल , बलिया में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 71 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया । अभियान की शुरुआत भाजयुमो जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ तथा जिला महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव ने रक्तदान किया । जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है, भाजयुमो के कार्यकर्ता पूरे देश में रक्तदान अभियान चला रहे हैं तथा आम जनमानस को भी रक्तदान जैसे महादान के लिए प्रेरित कर रहे हैं ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ‘डंपु’ , जिला मंत्री अरुण सिंह ‘बन्टू’ , भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ‘लिटिल’, जिला महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव , जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत तिवारी , कुंवर पूर्णेन्दु सिंह , आदित्य तिवारी ‘बाबा’ , जिला मंत्री विश्वजीत तिवारी ‘भूमिहार’ , नितेश सिंह ‘विक्की’, अभिषेक सिंह राजपूत, दीपक सिंह , विकेश सिंह राठौड़ तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.