केंद्रीय पूजा मंडल ने कराया भजन संध्या व प्रसाद वितरण कार्यक्रम
केंद्रीय पूजा मंडल ने कराया भजन संध्या व प्रसाद वितरण कार्यक्रम
कादीपुर (सुलतानपुर)। केंद्रीय पूजा मंडल के पांडाल पर मंगलवार भजन संध्या का आयोजन किया गया । उपजिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । देर रात तक चले कार्यक्रम में भजन गायक राहुल पाण्डेय और उनकी टीम ने श्रोताओं को भक्ति रस में डुबोये रखा ।

इससे पूर्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.मंगला प्रसाद श्रीवास्तव , राघवेन्द्र सिंह सिंटू , आनंद जायसवाल , ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि , ललित कसौधन , रवि माली आदि ने मां दुर्गा की आरती की तथा भजन मंडली के सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया ।
शाहगंज रोड पर केंद्रीय पूजा मंडल के सदस्यों ने मेले के अंतिम दिन प्रसाद प्रसाद वितरण किया। प्रसाद वितरण का उद्घाटन आनंद जायसवाल व ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने किया । यहां अरूण जायसवाल , आनंद गुप्त, सभासद सूर्यलाल गुप्त, शिवमंगल अग्रहरि व बृजेश उपाध्याय आदि ने देर रात तक भक्तों को प्रसाद वितरित किया ।