India's No.#1 Hindi News Channel

कोरोना से बचाव हेतु 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए डी ए वी ककरी में लगा दो दिवसीय वैक्सीनेशन कैम्प

0

‘कोरोना को हराना है,तो वैक्सीन लगवाना है’ उक्ति को सार्थक बनाने के उद्देश्य से आज डी ए वी पब्लिक स्कूल,परासी ककरी प्रोजेक्ट में संयुक्त चिकित्सालय,डिबुलगंज के सौजन्य से प्रशिक्षित चिकित्सकों की निगरानी में 7 जनवरी,2022 से 8 जनवरी, 2022 तक दो दिवसीय कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया,जिसमें विद्यालय के कक्षा आठवीं से दसवीं तक के 15 वर्ष से 18 तक के बच्चों ने कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन की प्रथम खुराक ली। इस कैम्प में संयुक्त चिकित्सालय और ककरी चिकित्सालय के चिकित्साकर्मियों ने अभूतपूर्व योगदान दिया | इस कैम्प के आयोजन के बारे में विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त चिकित्सालय,डिबुलगंज एवं ककरी परियोजना चिकित्सालय प्रबंधन का आभार सहित धन्यवाद करते हुए बताया कि इस कैम्प में विद्यालय के 200 से अधिक बच्चों ने कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन ली। कैम्प के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर का सदैव उपयोग करने तथा उनके माध्यम से अभिभावकों एवं समाज के लोगों को भी जागरूक रहने के प्रति आगाह कराया तथा साथ ही साथ सबके मंगलमय स्वास्थ्य की कामना की | कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया| इसके लिए अभिभावकों की सहमति भी ली गई थी । इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान ककरी परियोजना की तरफ़ से कार्मिक प्रबन्धक श्री संदीप साहा न केवल उपस्थित रहे बल्कि उन्होंने सी.बी.एस.ई.,नई दिल्ली एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित अवधि के अंदर ही कैम्प लगवाकर अपने विद्यालय के बच्चों को कोविड महामारी से सुरक्षित करने के निर्णय के लिए विद्यालय के प्राचार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की | इस कैम्प की सफ़लता में सर्वश्री अरुण कुमार सिंह,के.डी.सिंह,के.एन. झा,शिशिर श्रीवास्तव और अमित कुमार सिंह ने सराहनीय योगदान दिया।

प्राचार्य

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.