India's No.#1 Hindi News Channel

बाइक सवार ने विवाहिता में मारा टक्कर,हालत गंभीर

0

 

विंढमगंज/ सोनभद्र| विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरुखाड़ ग्राम पंचायत में गोबर उठा रही एक विवाहिता में एक युवक ने पुरानी रंजिश के कारण जानबुझ कर अपने बाइक टक्कर मार दी जिससे जिससे विवाहिता को सिर में चोट आई और बेहोश होकर गिर पड़ी और सिर फट जाने से खून बहने लगा , पुलिस की मदद से पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया| पीड़िता के पति ने विंढमगंज थाना में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की माग की है |
दिए शिकायत पत्र में पीड़िता के पति हरिकेश्वर ने अवगत कराया कि 5 जून की शाम करीब 6 बजे उनकी पत्नी घर के पास गोबर उठा रही थी ,उसी समय पुरानी रंजिश में युवक रामेश्वर पुत्र खीरू यादव ने अपनी तेज रफ्तार बाइक से पीड़िता भूखली देवी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी पत्नी बेहोश होकर गिर गयी | बाइक सवार रामेश्वर से पूछने पर उसके घर वाले राजेश्वर यादव पुत्र खीरू ,अजित यादव पुत्र रामचंद्र , अनिता देवी पत्नी रामेश्वर , प्रतिमा देवी पत्नी राजेश्वर आदि लाठी डंडा कुल्हाड़ी से गोलबंद होकर हमला कर दिये हम पीड़ित दौड़ कर घर मे घुस कर अपनी जान बचाये ,इसके बाद 112 डायल किये मौके पर पहुचीं पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस से उपचार हेतु मेरी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाए जिसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज जारी है| पीड़िता के पति हरिकेश्वर यादव पुत्र स्वर्गीय टुनी यादव ने आरोपियों के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग किया है|

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.