India's No.#1 Hindi News Channel

*बलिया बाढ़ से पूर्व अपनी पूरी तैयारी रखें सम्बन्धित विभाग: डीएम*

0

बलिया बाढ़ से पूर्व अपनी पूरी तैयारी रखें सम्बन्धित विभाग: डीएम

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

– कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बलिया: जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि बाढ़, सिंचाई, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग के ​अधिकारी बाढ़ से पूर्व अपनी पूरी तैयारी रखें। बाढ़ की स्थिति में पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सम्भावित बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दीं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियां 30 जून से पहले तक पूरी तरह सक्रिय मोड में हो जाएं। वहां जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगनी है, शिफ्टवार लगा ली जाए। स्वास्थ्य ​महकमा भी चिकित्सा सुविधाओं को समय से पहुंचाने को लेकर अपनी प्लानिंग कर ले। पशुपालन विभाग चारे की व्यवस्था व पशुओं की चिकित्सा को लेकर अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता को सभी तटबंधों की स्थिति व बाढ़ परियोजनाओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, पुलिस, फायर, बाढ़ खण्ड, पंचायती राज, कृषि, वन विभाग, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, पशुपालन, शिक्षा, जल निगम, विद्युत तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी उनसे जुड़े कार्य के बारे में जरूरी दिशा—निर्देश दिए। बैठक में सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सभी एसडीएम व अन्य सम्बन्धित अधिकारी थे।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.