India's No.#1 Hindi News Channel

डी ए वी स्कूलों के संस्थापक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जन्मतिथि उल्लासपूर्ण मनाई गई

0

अनपरा :- डी ए वी परासी में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जन्मतिथि आनंदोल्लास पूर्ण ढंग से मनाई गई । इस अवसर विशेष पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की नवागत प्राचार्या श्रीमती पुष्पांजलि साहू के उनकी प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस क्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री शिशिर श्रीवास्तव ने डी ए वी स्कूलों को उड़ीसा ,बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश नई पहचान दिलाने वाले महात्मा ग्रोवर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से बच्चों को परिचित कराया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में प्राचार्या ने उनके कालजयी व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताते हुए उनके तप,त्याग,निःस्वार्थ सेवा एवं समाजोद्धार से स्वयं को एक श्रेष्ठ मनुष्य बनाने की सीख दी।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.